
आगरा में राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की शुरुआत
महिलाओं में खून की कमी और नवजात शिशुओं के कुपोषण की समस्या पर काबू पाने के लिए आगरा के स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत विशेष राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की शुरुआत की जा रही है।
आगरा के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों के पोषण स्तर की जांच करेंगी। इसके बाद चिह्नित बच्चों को पोषण पुनर्वासन केंद्र और जरूरी उपचार से जोड़ा जाएगा।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



