आगरा के पचगांई में हुआ डिस्ट्रिक्ट सत्संग का भव्य आयोजन

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग आगरा के तत्वावधान में रविवार 25 अक्टूबर 2026 को पचगांई आगरा में डिस्ट्रिक्ट सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें आगरा सिटी, अदनबाग, एलोरा, मथुरा, फिरोजाबाद, पचगाई, गोपालपुरा, प्रेमपुर, बिधौनी, नगला कुंजी और समोगढ़ ब्रांच के सत्संगी भाई-बहन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में विभिन्न ब्रांच के पदाधिकारियों के साथ-साथ सत्संगी बच्चों द्वारा ज्ञानवर्धक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। डिस्ट्रिक्ट सत्संग हर चार वर्ष आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य सभी सत्संगी भाई-बहनों को सांस्कृतिक, सामाजिक, मानसिक और आध्यात्मिक ज्ञान के साथ जीवन को बेहतर ढंग से जीने की प्रेरणा देना है।
डिस्ट्रिक्ट सत्संग के इस भव्य आयोजन में सभी ग्यारह ब्रांचों के सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी, पदाधिकारी, महिला एसोसिएशन की पदाधिकारी एवं सदस्य और संबंधित ब्रांचों के सत्संगी एवं जिज्ञासु भाई-बहनों ने सहभागिता निभाई।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *