अब पेट के कीड़ों की होगी एक साथ जांच

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक तैयार की है जिससे पेट के कीड़ों की वजह से होने वाली पेट की तीन तरह की बीमारियों का पता एक साथ लगाया जा सकता है। इनमें अमीबिक पेचिश, जिआर्डिया से होने वाला संक्रमण और क्रिप्टोस्पोरिडियम से होने वाले दस्त शामिल हैं ।
इसके नतीजे साइंटिफिक रिपोर्ट्स पत्रिका में प्रकाशित किए गए हैं। नई तकनीक में तीनों की जांच एक साथ करने पर खर्च भी आधा रह जाएगा। वैज्ञानिकों के अनुसार पेट में कीड़े होने से आंतों में संक्रमण, पेट में दर्द, दस्त, पेट फूलने और पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *