हाई ब्लड प्रेशर से आंखों को भी पहुंच रहा है नुकसान

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

हाई ब्लड प्रेशर हृदय और किडनी ही नहीं, आंखों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। इसके कारण आंखों की नसों में खून का प्रवाह बंद होने एवं खून की नसों में खून जम जाने से नसों के फट जाने की समस्याएं देखने को मिल रही है। इसके अलावा आंखों में तेज दर्द, सिर में दर्द और सही रोशनी न होने की शिकायतों को लेकर भी मरीज आ रहे हैं। मेडिकल की भाषा में इसको हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी कहा जाता है।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित एक नेत्र संस्थान के चिकित्सकों का कहना है कि हाई ब्लड प्रेशर होने के बावजूद आंखों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण सर्जरी करानी पड़ती है, फिर भी आंखों की रोशनी चले जाने की संभावना रहती है।
‌‌ नेत्र रोग विशेषज्ञों के अनुसार ब्लड प्रेशर जितना अधिक होगा और जितने लंबे समय तक बना रहेगा, आंखों को नुकसान होने का खतरा भी उतना ही अधिक रहेगा। आंखों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना और समय-समय पर आंखों की जांच कराना आवश्यक है।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *