
स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की दें सूचना
देश की राजधानी दिल्ली में स्वाइन 🤧 के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने से आगरा का स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को संदिग्ध मरीज की रैपिड किट से जांच करते हुए रिस्पांस टीम को सूचित करने के लिए कहा गया है।
आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक 90 संदिग्धों की जांच में किसी में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉक्टर नंदन सिंह ने बताया कि संदिग्ध मरीज की जानकारी 94585 69043 और 0562-2600412 पर दी जा सकती है।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



