स्टेशन मास्टर बनने के लिए अब न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

भारतीय रेलवे ने स्टेशन मास्टर पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा को 18 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दिया है। अधिकतम आयु सीमा को पहले की तरह 30 वर्ष ही रखा गया है।
रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार भारतीय रेलवे स्थापना नियमावली के प्रावधानों में संशोधन कर यह नया बदलाव लागू किया गया है, जो पत्र जारी होने की तिथि से प्रभावित होगा। बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे सहित सभी जोनल रेलवे, उत्पादन इकाइयों और रेलवे भर्ती बोर्डौं के अध्यक्षों को इस संबंध में निर्देश भेजते हुए अग्रिम सुधार आदेश जारी कर दिया है।
रेलवे प्रशासन में स्पष्ट किया है कि जिन भर्तियों के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं पहले ही जारी की जा चुकी हैं, उनकी चयन प्रक्रिया पुराने नियमों के अनुसार ही पूरी की जाएगी।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *