व्रत खोलने के लिए खुला कुट्टू का आटा न खरीदें

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और नवरात्र पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में उपभोक्ताओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। आगरा के सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव में कहा कि व्रत खोलने के लिए खुला कुट्टू का आटा न खरीदें, बल्कि केवल पैक्ड एवं विश्वसनीय ब्रांड का आटा ही खरीदें, क्योंकि बरसात के मौसम में नमी के कारण कुट्टू के आटे में फफूंद और माइक्रोटॉक्सिन या अफलाटॉक्सिन जैसे हानिकारक रसायन बन जाने का खतरा रहता है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि कुट्टू के आटे का सेवन करने के बाद अगर उल्टी, दस्त, पेट दर्द या घबराहट महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने खाद्य विक्रेताओं से भी अपील की है कि वह पुराने, नमीयुक्त एवं खराब गुणवत्ता वाले कुट्टू के आटे की बिक्री न करें।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *