
लंपी संक्रमण की रोकथाम के लिए मोबाइल वेटरनिटी यूनिट
गाय, भैंस आदि पशुओं में लंपी संक्रमण की रोकथाम के लिए आगरा के पशुपालन विभाग ने 13 मोबाइल वेटरनिटी यूनिट लगाईं हैं।उन्हें हर पंचायत में पहुंचकर शिविर लगाना है। इसमें लंपी की वैक्सीन, खुरपका, मुंहपका और बीमार पशु का उपचार करना है। अभी तक जिले में 1.22 लाख वैक्सीन लग चुकी हैं।
नोडल अधिकारी डॉक्टर विपिन यादव ने बताया कि लंपी संक्रमण रोकने के लिए जिले में 1.60 लाख वैक्सीन आईं हैं। इन्हें लगाने के लिए गांवों में मोबाइल वैटरनिटी यूनिट जा रही हैं। वह रोस्टर के अनुसार हर गांव में पहुंच कर शिविर लगाकर गोवंश का टीकाकरण कर रही हैं।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



