
रेलवे पास धारक प्रीमियम ट्रेनों में कर सकेंगे यात्रा
रेलवे बोर्ड द्वारा रेलवे कर्मचारियों के प्रीविलेज पास, सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले निशुल्क पास और विधवा पास धारकों के लिए प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने का रास्ता आसान कर दिया गया है।
रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऐसे पास धारक राजधानी, दुरंतो और शताब्दी जैसी स्पेशल ट्रेनों में अपने पास से तय श्रेणी से ऊपर भी यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें दोनों श्रेणियों के किराए का अंतर चुकाना होगा।
रेलवे बोर्ड के अनुसार यह छूट रेलवे सेवा (पास) नियम, 1986 के नियम 3 (एक्स) के तहत मिलेगी। पुराने निर्देशों की जगह व्यवस्था लागू होगी। बोर्ड में टिकट आरक्षण और ई-पास प्रणाली में तुरंत बदलाव के निर्देश भी दिए हैं।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



