
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद
राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार 4 अगस्त को आगरा में विकास भवन सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उन्होंने महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए महिलाओं से उनकी सफलता और संघर्ष की कहानियों को सुना।
महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ने एवं अपने आसपास की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह आधारित विकास पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में महिलाओं को सुरक्षा के साथ साथ स्वावलंबन एवं स्व रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है। विभिन्न योजनाओं में उन्हें कौशल प्रदान कर सरकार द्वारा सुलभ ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। आज महिलाएं लखपति दीदी, सेल्फ हेल्प ग्रुप जैसी योजनाओं से जुड़ कर आर्थिक आजादी प्राप्त कर रही हैं।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



