मोटापे और कुपोषण से ग्रस्त महिलाओं को ध्यान देना जरूरी

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 के अनुसार महिलाओं में अधिक वजन, मोटापे और कुपोषण से ग्रस्त होने की समस्याएं देखने को मिल रही हैं। महिलाओं में बढ़ते वजन की प्रमुख वजह खान-पान और बदलती जीवन शैली है।
पौष्टिक भोजन की जगह महिलाओं में फास्ट फूड का चलन बढ़ा है। वहीं शारीरिक गतिविधियां और व्यायाम भी कम हुआ है। इससे एक ओर मोटापा बढ़ रहा है तो दूसरी ओर संतुलित पोषण की कमी से वजन की समस्या भी बनी हुई है।
डॉक्टरों के अनुसार मोटापा और कुपोषण के कारण महिलाओं में मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, फैटी लिवर, जोड़ों का दर्द, सोते समय सांस रुकने की समस्या, पित्ताशय की पथरी, मानसिक तनाव, डिप्रेशन और कैंसर का जोखिम रहती है।
डॉक्टरों के अनुसार महिलाओं को बढ़ते वजन और मोटापा पर कंट्रोल करने के लिए पौष्टिक भोजन के साथ-साथ नियमित शारीरिक गतिविधियां बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। घरेलू काम जैसे बैठ कर झाड़ू व पोंछा लगाने, कपड़े धोने, बगीचे में पौधों को पानी देने, सीढियां चढ़ने, सुबह-शाम टहलने, अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम करने से भी अधिक वजन को कम किया जा सकता है।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *