पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी के अनुसार मिलेगा प्रशिक्षण

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

उत्तर प्रदेश पुलिस में अब अलग-अलग पदों की जिम्मेदारियों के अनुसार प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे। यह कवायद संबंधित जिम्मेदारी के उद्देश्य से पुलिस कर्मियों को पारंगत बनाने की है। इन पाठ्यक्रमों को केंद्र सरकार के एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके लिए प्रशिक्षण निदेशालय को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इस संबंध में प्रशिक्षण निदेशालय ने सभी संबंधित श इकाइयों और अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
Please click, watch, subscribe, share & like our YouTube Channel ‘Newsline Nation’:

निर्देश के अनुसार अगर कमिश्नरेट, जोन, रेंज या राज्य स्तरीय इकाई प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार करना चाहती है तो उसे प्रभारी अधिकारी के माध्यम से प्रशिक्षण निदेशालय को प्रस्ताव भेजना होगा। प्रस्ताव में पाठ्यक्रम का विषय, संक्षिप्त विवरण और संबंधित पद के लिए उसकी उपयोगिता भी बतानी होगी।

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *