नई एंटीवायरल तकनीकी से खत्म होगा बर्ड फ्लू

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

लंदन के शोधकर्ताओं ने बर्ड फ्लू पर काबू पाने के लिए एक नई तकनीकी विकसित की है, जिसे मल्टी वैलेंट एंटीवायरल काॅन्जुगेट्स नाम दिया गया है। यह तकनीक पारंपरिक दवाओं की तरह वायरस के किसी एक हिस्से को दबाने की बजाय उसे शारीरिक रूप से पंगु बनाने पर काम करती है।
वैज्ञानिकों के अनुसार इस वायरस के बड़ी चुनौती होने का मुख्य कारण इसका तेजी से म्यूटेशन करना है। जिसकी वजह से एंटीवायरल दवाएं कुछ समय बाद भी बेअसर होने लगती हैं। इसी वजह से मृत्यु दर अधिक होती है। शोध के अनुसार नई तकनीक बर्ड फ्लू के सबसे जानलेवा स्ट्रेन को भी शरीर के भीतर करने की क्षमता रखती है। जिससे वायरस के शरीर में घुसने के रास्ते बंद हो जाते हैं। अगर कोई वायरस पहले से ही अंदर मौजूद है, तो नई तकनीक उसे बाहर निकलने और फैलने से भी रोक देती है।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *