
दयालबाग में 10 सितंबर को लगेगा निशुल्क मेडिकल कैंप
राधास्वामी सत्संग सभा, दयालबाग के अंतर्गत एलोरा ब्रांच द्वारा सरन आश्रम हॉस्पिटल के सौजन्य से बृहस्पतिवार 10 सितंबर 2026 को प्रातः 7 से 9 बजे तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास, जीवन ज्योति 100 फुटा रोड, दयाल अपार्टमेंट के सामने, एलोरा ब्रांच के सत्संग हाल के पास प्लाट नंबर 245 पर निः:शुल्क मल्टी-स्पेशलिटी मेडिकल कैंप आयोजित किया जा रहा है।
कैंप में फिजीशियन, नेत्र रोग, बाल रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, नाक, कान व गला रोग, हृदय रोग और टीबी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर, सर्जन, पैथोलॉजिस्ट आदि मौजूद रह कर सेवाएं देंगे। कैंप में निशुल्क परामर्श के साथ ही निशुल्क ब्लड जांच और दवाएं भी नि:शुल्क दी जायेंगी।
इस कैंप का लाभ सभी सत्संगी और गैर-सत्संगी भाई बहन उठा सकते हैं। कैंप में आने वालों को मास्क और हेलमेट या कैप पहनना आवश्यक है।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



