त्योहारों पर ड्रोन कैमरों से होगी संवेदनशील इलाकों की निगरानी

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

रक्षाबंधन और जन्माष्टमी सहित अन्य त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगरा में पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सुरक्षा प्लान बनाया गया है। इसके तहत नगर को छह जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ ही त्योहारों पर ड्रोन कैमरों से संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जाएगी।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने मंगलवार 25 अगस्त को सभी एसीपी के साथ समीक्षा बैठक कर पुलिस अधिकारियों से कहा कि यक्ष एप पर अपराधियों का डाटा बेस तैयार किया जाए। न्यायलयों द्वारा जारी समन और नोटिस आदि की तामील की कार्रवाई एप के माध्यम से की जाए।
देश विदेश न्याय एवं कानून हेल्थ एंड मेडिकल और अन्य गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया आप हमारे यूट्यूब चैनल ‘Newsline Nation’ के यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके चैनल को सबस्क्राइब करें:

पुलिस आयुक्त ने सभी आपराधिक मामलों में लंबित विवेचनाओं का समय पर निस्तारण करने के साथ-साथ साइबर अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *