
तीन लाख तक हुआ जनता दुर्घटना बीमा
उत्तर प्रदेश की सहकारी संस्थाओं से जुड़े सदस्यों के लिए जनता दुर्घटना बीमा योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब इस योजना में 50 हजार रुपए के मौजूदा बीमा कवर के बजाय अधिकतम तीन लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कराया जा सकेगा। इसके लिए बीमित धनराशि के अनुसार वार्षिक प्रीमियम तय किया गया है।
Please watch, subscribe share:
प्रदेश के सहकारिता आयुक्त एवं निबंधक कुमार प्रशांत द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार सहकारी संस्थाओं में संचालित विभिन्न सामान बीमा पॉलिसियों के प्रीमियम के लिए पहले जारी निर्देशों का हवाला देते हुए जनता का दुर्घटना बीमा योजना में यह संशोधन किया गया है।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



