छात्रवृत्ति और वृद्धावस्था पेंशन समय से मिले : योगी आदित्यनाथ

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छात्रवृत्ति का लाभ प्रत्येक विद्यार्थी को समय से मिलना चाहिए। इसके लिए पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों के लिए आवेदन पोर्टल तत्काल खोला जाए और हर हाल में दो अक्टूबर तक छात्रवृत्ति की धनराशि अंतरित कर दी जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए समयबद्ध प्रक्रिया अपनाते हुए पात्र वंचित वृद्धजनों के आवेदन का सत्यापन कराते हुए उन्हें पेंशन का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़े।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *