चीनी के कृत्रिम संकट को देखते हुए स्टॉक करने की सीमा तय

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

एक महीने पहले फुटकर में 50 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाली चीनी इन दिनों 65 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। चीनी की कीमतों में हुई इस वृद्धि को लेकर सरकार ने बड़े उपभोक्ताओं के लिए सख्त स्टॉक सीमा निर्धारित कर दी है।
आगरा के जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि खाद्य मंत्रालय के 13 अगस्त को जारी पत्र के बाद सरकार द्वारा चीनी के कृत्रिम संकट को दूर करने के लिए कठोर कदम उठाया गया है। एक सितंबर 2026 से 10 मीट्रिक टन से अधिक मासिक खपत वाले बड़े उपभोक्ता 15 दिन से अधिक का चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेंगे।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *