गंभीर कुपोषित बच्चों को पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कराएं : डीएम

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। गत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों के वजन और लंबाई के सही आंकड़े पोषण ट्रैकर पर दर्ज कर नियमित सत्यापन किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने जिले में 386 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का प्रशिक्षण समय से पूरा पर हर बच्चे का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने को कहा। जिलाधिकारी ने 21 अगस्त से 4 सितंबर तक प्रस्तावित बेसलाइन सर्वे में बच्चों का शत प्रतिशत डाटा फीड करने के निर्देश दिए।
जिले के सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाई गई 212 एलईडी टीवी और 212 आरओ मशीनों का भौतिक सत्यापन करने, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के अनुपात में महिलाओं का पंजीकरण बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज मौर्य सहित अन्य अधिकारी एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *