एक नवंबर से मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा काॅलर का नाम

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा स्पैम काॅल की बढ़ती समस्या को देखते हुए मोबाइल स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नाम दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। अब एक नवंबर 2026 से सभी टेलीकॉम कंपनियों को यह नियम हर हाल में लागू करना होगा। इस नई व्यवस्था को काॅलिंग नेम प्रेजेंटेशन नाम दिया गया है। एक नवंबर से यह सुविधा अपने आप सभी मोबाइल फोन पर शुरू हो जाएगी।
सरकार ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को इस संबंध में पहले से ही विस्तृत आदेश जारी कर दिया हैं। अभी तक उपभोक्ता अनजान नंबरों से आने वाली काॅल करने वाले का नाम जानने के लिए थर्ड पार्टी एप्स का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब अनजान नंबर से कॉल आने पर सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कराया गया नाम मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगर किसी ने अपने मोबाइल में पहले से ही वह नंबर सेव किया हुआ है तो स्क्रीन पर सेव किया गया नंबर दिखेगा। विदेश से किसी नंबर से कॉल आती है तो मोबाइल पर काॅलर के नाम के बजाय इंटरनेशनल काॅल लिखा हुआ आएगा। दूरसंचार विभाग के अनुसार नई व्यवस्था में सुरक्षा और प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *