
एक नवंबर से ताज एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन तक चलेगी
रेलवे द्वारा एक नवंबर से ताज एक्सप्रेस का संचालन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से किया जाएगा। नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को आगे की यात्रा किसी अन्य वाहन से करनी होगी।
आगरा रेल मंडल के जन संपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 12280 नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस का स्टेशन एक नवंबर से बदल जाएगा। यह गाड़ी हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 12279 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस भी अब हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक संचालित होगी। ताज एक्सप्रेस का ठहराव आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर है।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



