एकीकृत पुलिस मुख्यालय के लिए शासन से बजट मंजूर

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

आगरा में सर्किट हाउस स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला के पास खाली जमीन पर 67 करोड़ रुपए खर्च कर 6 मंजिला एकीकृत पुलिस मुख्यालय के नए भवन के निर्माण का प्रस्ताव पास हो गया है। पहले चरण में 23.72 करोड़ रुपए मिलेंगे।
‌‌ पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि कमिश्नरेट के एकीकृत कार्यालय के लिए उत्तर प्रदेश शासन को 73.30 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने 67.72 करोड़ पर स्वीकृत किए हैं। इसमें एडीजी जोन और आईजी रेंज के कार्यालय स्थापित किए गए हैं। एक ही छत के नीचे अधिकारियों के कार्यालय के साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला, एटीएस, साइबर थाना, फील्ड यूनिट के कार्यालय भी प्रस्तावित हैं।
Please click, watch, subscribe & share our YouTube Channel ‘Newsline Nation’ for important Court’s Order with useful News & Views:

पुलिस आयुक्त ने बताया कि कार्यालय के पास ही आवास बनेंगे। शिकायत लेकर आने वालों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था होगी। लिफ्ट की सुविधा भी मिलेगी। दिव्यांगों के लिए रैंप भी होगी। अधिकारियों के लिए मीटिंग हॉल भी होंगे। इसके लिए आगरा विकास प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराया जाएगा।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *