
ईपीएफओ के निधि आपके निकट शिविर का आयोजन 28 सितंबर को
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन आगरा के संजय प्लेस स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सोमवार 28 सितंबर को आगरा सहित आठ जिलों में निधि आपके निकट 2.0 शिविर लगाया जाएगा। इसमें अंशधारकों , पेंशनभोगियों और नियोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
सहायक भविष्य निधि आयुक्त मिथिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि शिविर में जिन पेंशनभोगियों ने अभी तक डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा नहीं किया है, वे अपना सत्यापन करवा सकते हैं। इसके अलावा आधार, बैंक खाता, पैन और मोबाइल नंबर जोड़ने तथा ई-नामांकन जैसी सुविधा भी मौके पर उपलब्ध रहेगी।
Please watch, subscribe, share & like our YouTube Channel ‘Newsline Nation’:
उन्होंने बताया कि आगरा में यह शिविर सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमला नगर, मथुरा में होटल विवांता वृंदावन, अलीगढ़ में जिला पंचायत परिसर, कासगंज में एसजेएस पब्लिक स्कूल सोंरों रोड, मैनपुरी में परिवहन निगम कार्यालय बेवर, एटा में सरस्वती शिशु मंदिर अवागढ़, फिरोजाबाद में ग्लास इंडस्ट्री सेंटर और हाथरस में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया जाएगा।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



