
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर आधी हुई सब्सिडी
केंद्र सरकार ने पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत ई-स्कूटर और अन्य इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी को आधा कर दिया है। अब 2500 रुपये प्रति किलोवाट की दर से प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी। इसकी अधिकतम सीमा 5000 रुपये प्रति वाहन होगी। किसी भी हिस्से के लिए दावे जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2027 होगी।
भारी उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह व्यवस्था एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2028 तक लागू रहेगी। मंत्रालय के अनुसार यह सीमित बजट वाली योजना है और इसे बजट में आवंटित रकम के खत्म होते ही बंद कर दिया जाएगा।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



