आलू का भंडारण करने पर किसानों को मिलेगा अनुदान

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

आगरा के आलू उत्पादक किसानों को निजी कोल्ड स्टोरेज में आलू का भंडारण करने पर अब 100 रुपए प्रति तक क्विंटल की दर से अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत अधिकतम 2 हेक्टेयर क्षेत्र पर वाले किसानों को 200 क्विंटल आलू पर 20,000 रुपए तक का लाभ मिलेगा।योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को विभाग के पोर्टल https ://potato.uphorticulture.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक और खसरा खतौनी का विवरण भी दर्ज करना होगा।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *