आयुष्मान से जुड़े अस्पतालों के कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आठ साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पांच साल पूरे होने पर लखनऊ में राज्य स्तरीय वार्षिक समारोह होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। समारोह में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव रितु माहेश्वरी ने बताया कि समारोह में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए विशेष तकनीकी प्रशिक्षण व हैंड होल्डिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें अस्पतालों को इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड तैयार करने और उसे आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *