आधार अपडेट की मुफ्त सुविधा एक साल बढ़ी

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

बच्चों के आधार कार्ड में अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट कराने की सुविधा की समय सीमा एक साल बढ़ा दी गई है। पहले यह 30 सितंबर 2026 थी। अब इसे 30 सितंबर 2027 कर दिया गया है। यूपी के ऐसे ढाई करोड़ बच्चों का आधार अपडेट होना बाकी है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आधार में बायोमेट्रिक अपडेट दो बार जरूरी होता है। पहली बार बच्चों के पांच साल का होने पर और दूसरी बार 15 साल की उम्र पूरी करने पर। इसमें बच्चों के फोटो, फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली का विवरण अपडेट किया जाता है। इससे बच्चों के बड़े होने के बाद आधार से पहचान की पुष्टि में आसानी होती है।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *