
आंतों को स्वस्थ रखने से मस्तिष्क भी होता है बेहतर
लंदन में हुए एक रिसर्च में कहा गया है कि बच्चों के मस्तिष्क के विकास को बेहतर रखने के लिए संतुलित भोजन और आंतों का स्वस्थ रहना भी महत्वपूर्ण है। आंतों में मौजूद माइक्रोबायोम प्रतिरक्षा तंत्र, मेटाबॉलिज्म और मस्तिष्क के कार्य को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए बच्चों को भोजन में फाइबर, फल, सब्जियां और कम प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों को देना उपयोगी हो सकता है।
रिसर्च के अनुसार बचपन में आंतों में विकसित होने वाला माइक्रोबायोम आगे चलकर प्रतिरक्षा व संज्ञानात्मक विकास से जुड़ा हो सकता है। बच्चों की आंतों को स्वस्थ बनाए रखने से उनके मस्तिष्क भी बेहतर ढंग से कार्य करता है। इसलिए बच्चों को सिर्फ पौष्टिक भोजन ही देना चाहिए। बच्चों को शुरू से ही बाजार में मिलने वाले फास्ट फूड, पैकेज्ड खाद्य, केमिकल युक्त पेय पदार्थों आदि के सेवन से बचाने की जरूरत है।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



