Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

न्यूयॉर्क में हुए रिसर्च के मुताबिक गहरी सांस लेने और धीरे-धीरे छोड़ने की प्रक्रिया से तनाव कम होने के साथ-साथ शरीर में नया जोश उत्पन्न होता है। अगर सांसों पर नियंत्रण को अपनी आदत बना लिया जाए तो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर किया जा सकता है। सांसों पर नियंत्रण के लिए प्रशिक्षित योग शिक्षक के मार्गदर्शन में नियमित योग और प्राणायाम करना सबसे अच्छा उपाय माना गया है।
वैज्ञानिकों के अनुसार जब थोड़ी देर सांस रोककर धीरे-धीरे छोड़ते हैं तो पैरा-सिंपैथेटिक नर्वस सिस्टम यानी शरीर को आराम देने वाला तंत्रिका तंत्र सक्रिय हो जाता है। ब्रेन स्कैन से पता चला है कि इस प्रक्रिया के दौरान दिल और फेफड़ों से दिमाग को शांत करने वाले संकेत पहुंचने लगते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि सांसों पर नियंत्रण करके तनाव, चिंता पैनिक डिसऑर्डर और खान-पान की आदतों में सुधार किया जा सकता है।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra