
शरीर में सूजन से हृदय रोग का खतरा
शरीर में लंबे समय तक बनी रहने वाली सूजन हृदय को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती है। इसका असर हृदय की मांसपेशियों की बनावट और खून भरने की क्षमता पर पड़ सकता है।
ब्रिटेन के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में करीब 4.80 लाख लोगों के स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों के विश्लेषण में पाया गया है कि शरीर में सूजन का स्तर सबसे अधिक होने पर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा सबसे कम सूजन वाले लोगों की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक था। हालांकि, अध्ययन सूजन और हृदय रोग के बीच संबंध को दर्शाता है, हर मामले में सीधे कारण-परिणाम को साबित नहीं करता।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



