
विभिन्न ग्राहक सेवाओं के लिए नई सीरीज वाले नंबर जारी
बिजली, पानी, गैस, एलपीजी, कोरियर कंपनियों की सेवा और लेन-देन की फोन कॉल अब 1601 नंबर सीरीज से आएगी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अनुसार पहले चरण में बिजली वितरण, पानी की आपूर्ति, सिटी गैस एवं एलपीजी वितरण, कोरियर, पार्सल डिलीवरी और एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में कार्य करने वाली कंपनियों को 1601 नंबर सीरीज की जाएगी। यह सेवा 90 दिनों में शुरू हो जाएगी।
ट्राई के अनुसार 1600 सीरीज का इस्तेमाल बैंकिंग, बीमा और लेनदेन से संबंधित कॉल के लिए किया जाएगा। नई सीरीज के नंबर होने से धोखाधड़ी और जालसाजों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। अलग नंबर सीरीज होने से ग्राहक वैध सर्विस और लेनदेन संबंधी कॉल की पहचान आसानी से कर सकेंगे।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



