
युवाओं में भी हो रही है हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी
बचपन में कोल्ड ड्रिंक, जूस और मीठे पेय पदार्थों का अधिक सेवन करना युवावस्था में उच्च रक्तचाप की वजह बन सकता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में कहा गया है कि जो बच्चे दिन में दो-तीन गिलास से ज्यादा कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक और फ्रूट जूस पीते हैं, उनमें युवावस्था में पहुंचने पर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
अध्ययन में कहा गया है कि बचपन से बच्चों को सादा पानी, दूध, मौसम के अनुसार आने वाले साबुत फल और सब्जियां दिए जाएं तो उच्च रक्त चाप पर काबू पाया जा सकता है। इसके अलावा बच्चों में रात में जल्दी सोने, समय पर भोजन करने, योग व प्राणायाम करने और मोबाइल फोन का सीमित प्रयोग करने के लिए भी आदत डालना जरूरी है।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



