यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिसकर्मियों के भी कटेंगे चालान

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

आगरा की सड़कों पर वाहन चलाने में अब पुलिसकर्मियों की मनमानी नहीं चलेगी। उन्हें भी यातायात नियमों का पालन करना होगा। दो पहिया वाहनों में हेलमेट पहनना होगा, वहीं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट भी लगानी होगी। पुलिसकर्मियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के बाद अब चालान की कार्रवाई की जाएगी।
एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बताया कि यातायात नियम सभी के लिए हैं। इनका पालन अनिवार्य है। कई बार शिकायत मिलती है पुलिसकर्मी नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसे देखते हुए ही अभियान की शुरुआत की गई है। यातायात नियमों के पालन में लापरवाही पर चालान के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी होगी।
उन्होंने बताया कि रोडवेज और निजी बसों के चालक बसों को हाईवे पर खड़ा कर देते हैं। इससे जाम लगता है। कई बार कार्रवाई के बाद भी रोक नहीं लग पा रही है। हाइवे पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने पर अभी तक 91 बसों के चालान किए गए हैं। इसके अलावा वाहनों में शीशों पर काली फिल्म लगाने पर भी चालान किए गए हैं।
एडीसीपी ट्रैफिक ने सभी पुलिसकर्मियों और आम लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अनावश्यक चालान की कार्रवाई से बचें।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *