Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पंकज कुमार-1 द्वारा बुधवार 29 जुलाई को मानसिक चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य संस्थान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संस्थान में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा, आवास, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के उपरांत संस्थान में निवासरत मरीजों एवं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, विधिक अधिकारों तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के लिए उपलब्ध विभिन्न विधिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
सचिव ने बताया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को न्याय तक समान एवं सुलभ पहुंच सुनिश्चित कराना प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। शिविर के दौरान संस्थान के निदेशक डॉक्टर दिनेश कुमार राठौर, अधीक्षक अनिल सिसोदिया तथा संस्थान के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने विधिक जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी प्रतिभागियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का संदेश देकर किया गया।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra