
प्रभावशाली व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना बेहद कठिन
मद्रास हाई कोर्ट के जस्टिस एन आनंद वेंकटेश की पीठ ने कहा कि देश में प्रभावशाली और ताकतवर व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना बेहद कठिन हो गया है। अगर समाज में जागरूक नागरिक या जज ना हों तो किसी के खिलाफ कोई भ्रष्टाचार का मामला ही नहीं बनेगा और हर कोई खुद को अछूता मन लेगा।
पीठ ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार भ्रष्टाचार के खात्मे की बात करती है वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी से जुड़ी फाइलें महीनों तक लंबित रहती हैं। कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामलों पर समाज की चुप्पी पर भी सवाल उठाया।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



