
प्रधान डाकघर में 22 अक्टूबर को लगेगी डाक अदालत
डाक सेवाओं से जुड़ी जन शिकायतों को दूर करने के लिए आगरा में प्रतापपुरा स्थित प्रधान डाकघर में बृहस्पतिवार 22 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
सहायक निदेशक डाक एसके शुक्ला ने बताया कि पोस्टमास्टर जनरल आगरा के कार्यालय में डाक अदालत लगेगी। इसमें ऐसे मामले भी सुने जाएंगे जो प्रवर अधीक्षक डाक आगरा, अलीगढ़, मथुरा और झांसी के सामने पेश किए गए हों , लेकिन अभी तक उनका निस्तारण न हुआ हो।
उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों की जानकारी 14 अक्टूबर सुबह 11 बजे तक सहायक निदेशक डाक सेवाएं (जन परिवाद), पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, आगरा को अथवा pg.agra@indiapost.gov.in पर भेज सकते हैं। परिवादी डाक अदालत में व्यक्तिगत रूप से भी उपस्थित हो सकते हैं।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



