
नगर आयुक्त ने जन शिकायतों के निस्तारण को दिए निर्देश
आगरा नगर निगम द्वारा मंगलवार 6 अक्टूबर को आयोजित संभव दिवस के दौरान 20 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें गंदगी, अवैध निर्माण, स्ट्रीट लाइटों की खराबी अवैध कब्जों से संबंधित थीं।
आगरा के शहीद नगर, शास्त्रीपुरम, जगदीशपुरा, खटीक पाड़ा, ताजगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने बताया कि नियमित सफाई नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय, मुख्य अभियंता विद्युत-यांत्रिक अजय कुमार मौजूद रहे।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



