
दशहरा के बाद शुरू होगा 58 सड़कों का निर्माण
आगरा नगर निगम द्वारा दशहरा के बाद शहर में 58 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए निगम ने चारों जोन छत्ता, हरीपर्वत, ताजगंज और लोहामंडी में सड़कों के गड्ढों का सर्वे कराया जा चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद गड्ढों को भरने के साथ ही नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
प्रभारी मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम द्वारा दशहरा के बाद और दिवाली पर्व से पहले करीब 5.25 करोड़ रुपये की लागत से करीब 52 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि निगम की पूरी कोशिश रहेगी कि दिवाली से पहले शहर की अधिकांश सड़कों को दुरस्त और गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



