
दयालबाग स्थित अदनबाग में 27 अगस्त को लगेगा निशुल्क मेडिकल कैंप
राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग, आगरा के अंतर्गत दयालबाग स्थित अदनबाग ब्रांच में सरन आश्रम हॉस्पिटल के सौजन्य से बृहस्पतिवार 27 अगस्त को प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहेगा। इच्छुक व्यक्ति कैंप में डॉक्टर से संपर्क कर लाभ उठा सकते हैं। डॉक्टर के परामर्श के अनुसार मरीजों को दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
अदनबाग ब्रांच के सेक्रेटरी प्रेमी भाई सुरेश अरोरा ने बताया कि कैंप में जनरल मेडिसिन के डॉक्टर पीके मल्होत्रा, फिजिशियन डॉक्टर सिद्धार्थ अग्रवाल, सर्जन डॉक्टर जवाहर गज्जाला, नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजय नैय्यर, महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दयाल प्यारी गोयल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शांता आनंद, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय सिंह, चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गोपीचंद गुप्ता, होम्योपैथिक डॉक्टर आरती कपूर, पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर सपना अग्रवाल, आयुर्वेद के विनय, रिफ्रेक्शनिष्ट भगवंत सिंह, औषधि वितरण विभाग के प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और लैब टेक्निकल अधिकारी अमित जोशी उपस्थित रह कर अपनी सेवाएं देंगे।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



