
त्योहारों पर चलेंगी 100 विशेष ट्रेनें
भारतीय रेलवे ने आगामी त्योहारी सीजन की भीड़ को देखते हुए 100 विशेष ट्रेनें ने चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और उत्तर प्रदेश के कई व्यस्त रूटों पर चलाई जाएंगी।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान नई ट्रेनें चलाने के अलावा नियमित ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे ताकि यात्रियों को आसानी से आरक्षित सीटें मिल सकें।
Please click, watch, subscribe & share our YouTube Channel ‘Newsline Nation’ for important Court’s Order with useful News & Views:
इसके साथ ही रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइटों के सर्वर भी मजबूत किए हैं ताकि यात्रियों को जल्दी और आसानी से टिकट बुकिंग सुविधा मिल सके। यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



