
जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय बनीं पीवी सिंधू
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार 19 जुलाई 2026 को टोक्यो में आयोजित सुपर 750 जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अकाने यामाग़ुची को 21-17, 21-17 से पराजित कर नया इतिहास रच दिया।
यह सिंधू का पहला सुपर 750 खिताब है। इसके अलावा वह जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू ने इस टूर्नामेंट में तीन बार की विश्व विजेता जापान की यामागुची को हराने के लिए 50 मिनट का समय लिया।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: न्यूज़लाइन फीचर्स एंड प्रेस एजेंसी



