छह माह में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी : सीएम योगी

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगले छह माह में एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। अलग-अलग विभागों और चरणों में हर सप्ताह योग्य युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नौ साल में 9.30 लाख युवाओं को नौकरी दे चुकी है। आयोग और बोर्ड बिना भेदभाव, आरक्षण का पालन करते हुए योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिला रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसका लाभ रोजाना करीब 88,438 महिला यात्रियों को मिलेगा।
देश-विदेश, न्याय एवं कानून, हेल्थ एंड मेडिकल और स्थानीय गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण समाचार जानने के लिए कृपया यहां दिए गए हमारे यूट्यूब चैनल‘Newsline Nation के लिंक पर क्लिक कीजिए:

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पात्र महिला यात्रियों की पहचान और निशुल्क यात्रा की व्यवस्था को सुगम बनाया जा सकेगा।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *