चिली देश में तैयार हो रहा है दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

चिली देश के अटाकामा में दुनिया का सबसे बड़े टेलीस्कोप तैयार हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार नए टेलीस्कोप का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह टेलीस्कोप ब्रह्मांड में दूर स्थित ग्रहों और खगोलीय पिंडों का अध्ययन करने में अहम भूमिका निभाएगा।
वैज्ञानिकों के मुताबिक यह अत्याधुनिक टेलीस्कोप 35 लाख किलोग्राम वजन का है। इसे 3,046 मीटर की ऊंचाई पर बनाया जा रहा है। इसमें लगे मुख्य कैमरे की लंबाई 39 मीटर और चौड़ाई 128 फीट है। यह टेलिस्कोप अंतरिक्ष में मौजूद ग्रहों, तारों और अन्य खगोलीय संरचनाओं पर नजर रख सकेगा। टेलीस्कोप को बेहद संवेदनशील उपकरणों से लैस किया जा रहा है, ताकि दूरस्थ अंतरिक्ष से आने वाली कमजोर रोशनी और संकेतों का भी अध्ययन किया जा सके।
इस मिशन से वैज्ञानिकों को नए ग्रहों की खोज के साथ-साथ ब्रह्मांड की उत्पत्ति और उसके विकास को समझने में मदद मिलने की उम्मीद है। परियोजना के पूरा होने के बाद टेलीस्कोप से मिलने वाले आंकड़े खगोल विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। वैज्ञानिक इसे अंतरिक्ष अनुसंधान की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *