Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

आगरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बनी 106 हाईटेक ई-लाइब्रेरी में युवाओं को मुफ्त डिजिटल शिक्षा मिल रही है। इससे अब ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को यूपीएससी, एसएससी और बैंकिंग जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों की तरफ नहीं जाना पड़ रहा है। युवाओं को गांव में ही हाई स्पीड इंटरनेट और मुफ्त डिजिटल शिक्षा की बेहतरीन सुविधा मिल रही है।
मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के विजन के अनुरूप गांव में बनी ई-लाइब्रेरी को पूरी तरह आधुनिक बनाया गया है। जहां कंप्यूटर प्रणाली, डिजिटल ई-बुक्स, ऑडियो विजुअल सामग्री, वीडियो लेक्चर, इंटरएक्टिव क्विज और हार्ड कॉपी पुस्तकों सहित 1000 से अधिक शिक्षण संसाधन मौजूद हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इन केंद्रों के सुचारू संचालन के लिए ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति गठित की गई है तथा दैनिक जिम्मेदारी पंचायत सहायक को सौंप गई है। ये केंद्र मुफ्त पंजीकरण के साथ रोजाना न्यूनतम 8 घंटे संचालित हो रहे हैं।
Source: न्यूज़लाइन ब्यूरो