Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

गलत तरीके से लंबे समय तक बैठे रह कर काम करने वाले व्यक्तियों में कमर, पीठ और गर्दन में दर्द की परेशानी होने लगती है। इसी तरह सीधे न बैठ कर आड़े तिरछे हो कर बैठने या लेटने से भी रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ता है। इसके कारण गर्दन, कमर, कंधे व पीठ में दर्द, हाथ व पैरों में झनझनाहट, गर्दन का एक तरफ झुक जाना जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।
डॉक्टरों का कहना है कि कुर्सी पर कभी भी झुक कर काम नहीं करें, बल्कि हमेशा सीधे बैठें। मोबाइल और टीवी लेट कर नहीं देखें। सोते समय अधिक नरम या कठोर तकिया का प्रयोग न करें। लगातार एक जगह बैठ कर काम करने की बजाय बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक लेते रहना चाहिए।
अपने दैनिक आहार में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन और मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थों के साथ-साथ दूध, दही, पनीर, छाछ, ड्राई फ्रूट्स, मौसमी फल आदि का सेवन अवश्य करना चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम, योगा और एक्सरसाइज भी करते रहने से बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra