
गंभीर रोगों के इलाज के लिए नई दवाओं के लिए सिफारिश
भारत सरकार के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की तीन सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने कैंसर, मिर्गी, मानसिक और हृदय रोगों के इलाज से जुड़ी नई दवाओं के निर्माण, मार्केटिंग, इंपोर्ट और क्लिनिकल जल्द भारतीय महिला तक पहुंचाने के संबंध में अहम फैसले किए हैं। समिति ने कई नई दवाओं और उनके उपयोग को मंजूरी देने की सिफारिश भी की है, जबकि कुछ दवाओं पर अतिरिक्त भारतीय मरीजों का क्लीनिकल डाटा और आगे के लिए क्लीनिकल ट्रायल कराने को कहा है।
समिति ने कैंसर के इलाज, हृदय रोग की दवाओं और स्टेंट तथा मिर्गी एवं मानसिक रोगों की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग की सिफारिश की है। समिति ने कहा है कि मिर्गी और मानसिक रोगों की दवाएं केवल न्यूरोलॉजिस्ट के प्रिस्क्रिप्शन पर ही बेची जाएगी। इसके अलावा समिति द्वारा क्वेटियापिन ओरल सस्पेंशन को भी मंजूरी देने की सिफारिश की गई है।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



