
आगरा में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
आगरा में दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में अधिक से अधिक विचाराधीन मामलों को निपटने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास गोयल ने की।
श्री गोयल ने जनपद आगरा के विभिन्न न्यायालयों में लंबित ऐसे मामलों को प्राथमिकता से चिह्नित करने पर जोर दिया जिनका निस्तारण पक्षकारों की आपसी सहमति से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुकदमे के पक्षकारों को लोक अदालत के लाभों के बारे में जागरूक किया जाए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने कहा कि लोक अदालत त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने वादकारियों से अपील की है कि वे अपने लंबित मुकदमों को आपसी सहमति और समझौते के आधार पर लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराने के लिए संबंधित न्यायालय अथवा विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।
विभिन्न न्यायालयों के महत्वपूर्ण आदेश और अन्य उपयोगी समाचारों के लिए कृपया यहां दिए गए हमारे यूट्यूब चैनल के लिंक पर क्लिक कीजिए :
बैठक में सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट और विभिन्न बार एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



