आगरा कैंट से ग्वालियर तक जाएगी इंटरसिटी

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

दिवाली के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से ग्वालियर तक संचालित करने का निर्णय लिया है।
यह ट्रेन 5 से 14 नवंबर तक आगरा से ग्वालियर तक और 6 से 15 नवंबर तक ग्वालियर से नई दिल्ली तक चलेगी।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 14212 नई दिल्ली से चलकर रात 10.05 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इसके बाद रात 10.20 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होगी।
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि वापसी में यह ट्रेन (संख्या 14211) रात में ही ग्वालियर से 2.40 बजे चलेगी और सुबह 5.40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *