अब 70 साल तक सेवाएं दे सकेंगे सरकारी डॉक्टर

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर 70 साल की उम्र तक सेवाएं दे सकेंगे। सेवानिवृत्ति के बाद वे पुनः नियुक्ति के तहत अस्पतालों में काम करेंगे। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के तहत कार्यरत चिकित्सक 62 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं।
इसके बाद सेवानिवृत्त डॉक्टरों को 3 साल के लिए अर्थात 65 वर्ष की उम्र तक पुनः नियुक्ति के जरिए तैनात किया जाता है, लेकिन इन्हें प्रशासनिक पद नहीं दिया जाता। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि अब सेवानिवृत्त डॉक्टरों की पुनः नियुक्ति की उम्र सीमा को बढ़ाकर 70 साल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे डॉक्टरों को मरीजों का उपचार करने का ही अधिकार होगा।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *