अब 24 कोच की होंगी सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

यात्रियों की बढ़ती संख्या और ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) समेत देशभर में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाकर 24 करने की तैयारी है। वर्तमान में 20 कोच वाली ट्रेनों में चार और 22 कोच वाली ट्रेनों में दो अतिरिक्त कोच स्थायी तौर पर जोड़े जाएंगे। इससे यात्रियों को राहत मिलने के साथ वेटिंग लिस्ट में भी कमी आने की उम्मीद है।
भारतीय रेलवे के इस निर्णय से सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। रेलवे के मुताबिक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो कोच जोड़ने पर करीब 144 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी, जबकि स्लीपर के दो कोच बढ़ाने पर एक बार में करीब 160 अतिरिक्त यात्रियों को सफर की सुविधा मिल सकेगी।
Please click on the following link of our YouTube Channel ‘Newsline Nation’ for important Orders of various Courts with news and views:

रेलवे अधिकारियों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों में कोच बढ़ाए जाएंगे। इससे त्योहारों और विशेष अवसरों पर ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी। खास तौर पर उन दिनों में जब वेटिंग लिस्ट काफी लंबी हो जाती है, यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होने से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे का यह कदम यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और बढ़ती मांग के अनुरूप ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *